ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ बनी हुई है। पहले दिन वीक कलेक्शन के बाद मूवी ने वीकेंड में दहाड़ लगाई। फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास हो गई। फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। लेकिन मंगलवार यानी 5 वें दिन किसी का भाई किसी की जान की कमाई में डाउनफॉल देखने को मिला है।
5 वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, मल्टीस्टारर मूवी ने 5 वें दिन 7.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिख रही है। 5 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 83.53 करोड़ हो गया है। किसी का भाई किसी की जान ने शुक्रवार को 15.81 करोड़ शनिवार को 25.75 करोड़ रविवार को 26.61 करोड़ और सोमवार को 10.17 करोड़ का कलेक्शन किया था। 5 वें दिन जिस तरह फिल्म कलेक्शन सिंगल डिजिट में जा कर सिमटा है वो मेकर्स और भाईजान के फैंस को निराश कर सकता है। क्योंकि ये वो ही सलमान खान हैं जिनकी मूवीज ने फर्स्ट वीक में डबल डिजिट में कलेक्शन किया है।
Read also –आज चंडीगढ़ में रखा जाएगा प्रकाश सिंह बादल का शव, कल होगा अंतिम संस्कार
नहीं चला सलमान का जादू
फिल्म किसी का भाई किसी की जान को पैन इंडिया फिल्म बनाने की भरपूर कोशिश हुई। साउथ के पॉपुलर सितारों को लिया गया । जगपति बाबू , वेंकटेश और पूजा हेगड़े नजर आए। पंजाबी सिनेमा से शहनाज और जस्सी गिल अहम किरदार में दिखे। इंटरनेट सेंसेशन पलक तिवारी दिखीं। कॉमेडियन और टीवी का बड़ा नाम राघव जुयाल सलमान के भाई बने। बावजूद मूवी को खास फायदा नहीं हुआ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

