राहुल गांधी ने की ट्रक की यात्रा, वायरल हुआ Video

 Rahul Gandhi in truck video viral,राहुल गांधी ने की ट्रक की यात्रा, वायर हुआ.......

 Rahul Gandhi in truck video viral:कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रक की सवारी करते दिखे। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा करते हुए वीडियो शेयर किया।

बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार रात का है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, राहुल गांधी ने अंबाला में ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझने की कोशिश की। राहुल गांधी का  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जम कर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने नए संसद भवन के उध्दाटन के मुद्दे पर पीएम पर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि नए संसद भवन का उध्दाटन पीएम मोदी को नहीं करना चाहिए। नए संसद भवन का उध्दाघटन राष्ट्रपति को करना चाहिए। आपको बता दें कि नया संसद भवन बन कर तैयार हो गया है। पीएम मोदी वीर सावरकर की जयंती पर 28 मई को देश की नई संसद का उध्दाटन करने वाले हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी के 28 28 मई को संसद भवन का उध्दाटन करने की जानकारी दी थी।

Read also –बैंकों में नहीं दिख रहीं लंबी लाइनें, RBI ने कहा – ये नोटबंदी नहीं है, क्या फिर भी बैंक कर रहे मनमानी?

राहुल गांधी ने निकाली थी भारत जोड़ो यात्रा
इससे पहले राहुल गांधी ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। वह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरु हुई थी। यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी थी और जनरी में जम्मू कश्मीर में खत्म हुई थी। राहुल गांधी ने 136 दिन की यात्रा में 4000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की थी।     Rahul Gandhi in truck video viral

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *