झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना ,दिल्ली से लेकर यूपी तक झमाझम बारिश,जानें मौसम का अपडेट

(अजय पाल) –दिल्ली एनसीआर में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। देश में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली , यूपी से लेकर बिहार तक मौसम में बदलाव देखने के मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को  चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। केरल छत्तीसगढ़ .महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत देश के राज्यों  में मानसून ने  दस्तक दी  है।

एनसीआर में छाए रहे बादल – दिल्ली में आज सुबह से आसमान में  काले बादल छाए हुए है। सुबह कुछ स्थानों पर एनसीआर में हल्की  बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री,और न्यूनतम  तापमान 23 डिग्री बने रहने की संभावना है। दिन भर तेज  हवाए चलेगी। व हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है।

Read also- शिव भक्ति में लीन हुई सारा अली खान, किए महाकालेश्वर के दर्शन

बारिश ने मचाही तबाही – देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश हो रही। हिमाचल प्रदेश में बारिश भारी तबाही लेकर आयी । बारिश की वजह से राज्य  में भारी तबाही देखने को मिली हुई। बारिश के कारण राज्य में पेयजल व बिजली सेवा बाधित हुई ।  इसके अलावा , बिहार उड़ीसा असम, सिक्किम .कर्नाटक से  लेकर आंध्र प्रदेश  तक  केरल पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।

 गर्मी से राहत मिली-  दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को  उमस भरी भीषण गर्मी से  राहत मिली है. प्रदेश में रिमझिम बारिश के चलते यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *