राहुल गांधी ने की धान रोपाई साथ ही चलाया ट्रैक्टर, किसानों से की बातचीत

(आकाश शर्मा)- RAHUL GANDHI-राहुल गांधी शिमला के दौरे पर जा रहे थे। रास्ते में हरियाणा के किसानों को देखा तो गाड़ी रोक कर उनसे बातचीत की। धान की रोपाई के साथ ट्रैक्टर भी चलाया।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज कल नए नए अवतार में   नजर आ रहे है। कभी तो ट्रक की सवारी करते है, कभी मोटर बाईक के मैकेनिक के साथ काम करते है। लेकिन आज सुबह जब राहुल गांधी अपनी शिमला यात्रा पर रवाना हुए थे। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा लिया। वो किसानों के बीच पहुंचे और धान की रोपाई की।
बरोदा हलके के मदीना कई गांवों के खेतों में काम कर रहे तो राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे। किसानों के साथ ही उन्होने काम करा। राहुल ने धान की रोपाई की। किसानो के साथ बातचीत के साथ- साथ ट्रैक्टर चलाया।

Haryana: Rahul Gandhi suddenly reached Sonipat, met farmers and laborers in  the field, planted paddy, also drove a tractor Pipa News - PiPa News    Rahul Gandhi reached the field early in the morning, plowed with a tractor, planted  paddy with the farmers - News8Plus-Realtime Updates On Breaking News &  Headlines

दिल्ली से शिमला जाते हुए गोहाना पहुंचे थे राहुल गांधी
दरअसल राहुल गांधी का हिमाचल का दौरा है। दिल्ली से निकले तो राहुल गांधी ने रास्ते में किसानों से हालचाल जाना।
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी का शिमला दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब शुक्रवार को मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया था और उनकी 2 साल की सजा को बरकरार रखा। इसके बाद कई राज्यों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, शिमला में भी राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए गए।

Read also-Rakhi Sawant Video: अच्छा दूल्हा पाने के लिए राखी सावंत ने अपनाया ये हथकंडा, वीडियो वायरल

कौन- कौन साथ थे राहुल गांधी?
सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी उनके आने के बाद मदीना पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार तडक़े दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *