PM ट्रूडो के दावों को लेकर बेहद चिंतित हूं, जांच आगे बढ़ना जरूरी है – एंटनी ब्लिंकन

Antony Blinken-अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि कनाडा के सरे में एक सिख अलगाववादी की हत्या में भारत की संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों से अमेरिका बहुत चिंतित है और ये महत्वपूर्ण है कि ओटावा की जांच आगे बढ़े। ट्रडो ने आरोप लगाया था कि 18 जून को खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ है।

हालांकि भारत की सरकार ने इन आरोपों को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताकर सिरे से खारिज कर चुकी है। लेकिन इस घटना के बाद से ही भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने इस मामले में ओटावा से एक भारतीय अधिकारी के निष्कासन के जवाब में भारत से वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।…Antony Blinken

Read also-BJP मुख्यालय में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन’ कार्यक्रम में महिलाओं ने किया PM मोदी का अभिनंदन

शुक्रवार को मीडिया से ब्लिंकन ने कहा, “हम प्रधानमंत्री ट्रूडो की तरफ से लगाए गए आरोपों के बारे में गहराई से चिंतन कर रहे हैं। हम इस मुद्दे पर अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ बहुत करीब से परामर्श कर रहे हैं, न कि केवल परामर्श, समन्वय कर रहे हैं।हमारे दृष्टिकोण से, ये महत्वपूर्ण है कि कनाडाई जांच आगे बढ़े।”

ब्लिंकन की ये टिप्पणी तब आई है जब अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि वो निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोपों की जांच के लिए कनाडा के प्रयासों का समर्थन करता है, क्योंकि किसी भी देश को इस तरह की गतिविधियों के लिए कोई “विशेष छूट” नहीं मिल सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *