(अजय पाल)Shehnaaz Gill Admitted to Hospital:बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग मूवी की सक्सेस को एंजॉय कर रही है ।हाल में सिनेमाघरों में थैंक यू फॉर कमिंग मूवी रिलीज हुई।फिल्म में शहनाज की एक्टिंग को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री हॉस्पिटल में एडमिट हो गयी।जैसे ही खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई यह खबर सुनकर शहनाज के फैंस को झटका लगा .आखिर शहनाज को हुआ क्या?
Read also- इजराइल में फंसे भारतीयों की होगी वतन वापसी, सरकार ने लॉन्च किया स्पेशल चार्टर्ड प्लेन
रिया कपूर पहुंची अस्पताल –शहनाज गिल की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अस्पताल पहुंचीं बता दे कि. रिया ही फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की प्रोड्यूसर हैं जिसमें शहनाज ने भी काम किया है.फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी।
फूड प्वॉइजनिंग – शहनाज गिल फिल्म के प्रमोशम में लगी हुईं थीं. इस दौरान अभिनेत्री ने कुछ कुछ ऐसा खा लिया जिसकी वजह से उनका पेट खराब हो गया. इंफेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जिसेक बाद एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से लाइव आकर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया।
वायरल हुआ पोस्ट –शहनाज गिल इस दौरान मरीजों वाले कपड़ों में अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आयीं. उन्होंने कहा, ‘देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है, मेरे साथ भी वही हुआ है. मैं ठीक नहीं थी. मुझे इंफेक्शन हो गया था. मैंने न सैंडविच खा लिया था तो मुझे फूड इंफेक्शन हो गया. लेकिन अब मैं ठीक हूं.’ वहीं शहनाज के लाइव सेशन में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी दिखाई दिए.उन्होंने कहा, तुम मुमताज की तरह हो, अगली मुमताज हो. सब देख रहे हैं तारीफ कर रहे हैं. जल्दी से ठीक हो जाओ’।शहनाज गिल को बिग बॉस से घर घर पहचान मिली।शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से भी जाना जाता है वहीं इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहनाज गिल के 16 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

