अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के लिए भिड़ेगी, ऑस्टेलिया से होगा मुकाबला

World Cup 2023– अफगानिस्तान देश में उथलपुथल और कठिनाइयों से भरे जीवन ने अफगान खिलाड़ियों को निडर होकर खेलना सिखाया है और ये निडरता भारत में हो रहे वर्ल्ड कप में उनके खेल में दिख भी रही है।

अफगानिस्तान की टीम की टीम के पास अपने खेले गए सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंक हैं। जो कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बराबर हैं, जबकि ये टीमें आठ मैच खेल चुकी हैं। अब अफगान टीम की पूरी कोशिश सेमीफाइनल में जगह बनाना है हालांकि वो नेट रन रेट में पीछे हैं लेकिन अभी उनके पास एक गेम और बचा हुआ है।

Read also-दिल्ली प्रदूषण पर दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंता जताई, CJ ने कहा सांस लेने में हो रही है दिक्कत

अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप 2023 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और तीन विश्व चैंपियन- इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया है।  टूर्नामेंट में अफगान टीम खेल में अपना दबदबा बनाए हुए है और उसके पास विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने का अच्छा मौका है। अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान मंगलवार, सात नवंबर को मुंबई में अपने ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है।     PTI

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *