बिहार विधानसभा में हंगामा जारी, महिलाओं पर टिप्पणी के लिए तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए, इस्तीफा दें- विजय कुमार सिन्हा

Bihar Assembly– बिहार विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की महिलाओं पर की गई विवादित टिप्पणी समेत कई मुद्दों पर सदन में हंगामा किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद, बीजेपी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि उन्हें महिलाओं पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

Read also-कांग्रेस के पास MP के विकास का कोई रोडमैप नहीं है- PM मोदी

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “आज उप-मुख्यमंत्री का जिस तरह से सेक्स एजुकेशन की बात करना, जिस तरह से उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट हुआ है ये घोर निंदनीय है। इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। ये लोग चोर दरवाजे से आकर सत्ता में बैठकर पूरी तरह से अराजकता का माहौल बना रहे हैं और इस विषय को ये लोगदबाना चाहते हैं, बोलने नहीं देना चाहते हैं। विषय को डायवर्ट कर रहे हैं, क्योंकि इनकी नीयत साफ नहीं है। बीजेपी ने बिहार विधानसभा के बाहर नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *