कलकत्ता हाई कोर्ट ने 29 नवंबर को कोलकाता में अमित शाह की रैली को मंजूरी दी

Kolkata News- कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा है कि पुलिस को 29 नवंबर को कोलकाता में रैली आयोजित करने के लिए बीजेपी को इजाजत देनी चाहिए। इस रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करने वाले हैं।

बीजेपी ने कोलकाता के एस्प्लेनेड में रैली करने के लिए पुलिस से इजाजत मांगी थी। पार्टी ने पुलिस को इजाजत देने का निर्देश देने के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी। बीजेपी का कहना है कि पुलिस ने दो बार मना कर दिया था, जिसके बाद अदालत का रुख करना पड़ा।

Read also-सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा, सभी सुरक्षित

बीजेपी ने पहले 28 नवंबर को रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन इसे नामंजूर कर दिया गया। क्योंकि इसे तय बफर समय से पहले नहीं रखा गया था। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि दोबारा 29 नवंबर को रैली आयोजित करने के लिए आवेदन भेजा गया, लेकिन उसकी भी इजाजत नहीं दी गई।

pti

so

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *