नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का कोई पूर्वानुमान नहीं- गोपाल राय

Gopal Rai– दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि राजधानी की वायु गुणवत्ता फिर से गंभीर श्रेणी में जाएगी।

राय ने कहा, “अब तक वायु गुणवत्ता के फिर से गंभीर श्रेणी के स्तर पर पहुंचने का कोई संकेत नहीं है। हमें उम्मीद है कि हवा की गति बढ़ने के साथ आज वायु गुणवत्ता में और सुधार होगा।” मंगलवार सुबह नौ बजे राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Read also- दिल्ली ने जापानी शहर फुकुओका के साथ फ्रेंडशिप एग्रीमेंट को तीन साल के लिए बढ़ाया

गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री ने कहा कि “देखिए, अभी चूंकि जो इस तरह का प्रीडिक्शन है तो अभी इसी तरह से थोड़ा प्लस-माइनस में जो है स्थितियां बने रहने की संभावना है, अभी सीवियर कैटेगरी में जाने की जो है अभी किसी तरह का प्रीडिक्शन नहीं है। तो हमें उम्मीद है कि अभी थोड़ी हवा की स्पीड बढ़ने से आज थोड़ा और सुधार देखा जाएगा।”

PTI

sO

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *