दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार लेकिन अब भी ‘खराब’

Delhi AIR– दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को मामूली सुधार दर्ज किया गया लेकिन यह अभी भी 299 AQI के साथ “खराब” श्रेणी में बनी हुई है। निगरानी एजेंसियों को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण और राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे मौसम में सुधार हो सकता है।  राष्ट्रीय राजधानी में इस नवंबर में अब तक 10 गंभीर वायु गुणवत्ता वाले दिन दर्ज किए गए हैं।

पिछले साल नवंबर में केवल तीन गंभीर वायु गुणवत्ता वाले दिन दर्ज किए गए, जबकि 2021 में ऐसे 12 दिन दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने निगरानी शुरू करने के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है।

Read also-MP News: शहडोल में रेत माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से कुचला, मौत पर मचा बवाल

जीरो से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर बहुत गंभीर माना जाता है।”

PTI

SO

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *