LIC ने अपनी नई सेवा जीवन उत्सव की पेश

insurance sector LIC– बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को अपनी नई सेवा जीवन उत्सव पेश की। इसमें सुनिश्चित रिटर्न का वादा किया गया है।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने पीटीआई वीडियो को दिए एक साक्षात्कार में नई सेवा की कुछ विशेषताएं साझा करते हुए कहा था कि ये सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।

Read also-अमेरिका ने पिछले साल एक लाख चालीस हजार भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए

मोहंती ने कहा था कि नया उत्पाद बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। हर कोई जानना चाहता है कि वे कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 वर्षों के बाद उसे कितना प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऋण सुविधा और समय से पहले निकासी भी इस नई सेवा की विशेषताओं में शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *