अमेरिका ने पिछले साल एक लाख चालीस हजार भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए

Visa for Indian Students– अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने भारत के लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले साल एक लाख चालीस हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए हैं। साथ ही अमेरिकी प्रशासन वीजा के लिए साक्षात्कार की प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है।.. Visa for Indian Students

विदेश मंत्रालय में वीजा सेवाओं के लिए डिप्टी असिस्टेंट जूली स्टफ्ट ने पीटीआई वीडियो को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन ने ये सुनिश्चित करने के लिए हफ्ते में छह-सात दिन काम किया कि छात्रों की क्लास शुरू होने से पहले उनका साक्षात्कार ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस साल अमेरिका ने भारत से आ रही मांगों को पूरा करने के लिए भारी प्रयास किया। स्टफ्ट ने कहा कि इस साल भारत में जो किया, उससे हम वास्तव में गौरवान्वित हैं। मेरा मानना है कि इतिहास में पहली बार हमने भारत में दस लाख वीजा जारी करने का लक्ष्य रखा और न केवल हमने इसे पूरा किया, बल्कि ये काम कई महीने पहले ही कर लिया गया। उम्मीद है ये संख्या इससे और आगे जाएगी।

Read also- ”लाडली” भैंस ने किसान परिवार को किया मालामाल, भैंस के निधन पर किया मृत्युभोज

उन्होंने कहा कि भारत से इस साल अमेरिका आने के लिए कामगारों, चालक दल के सदस्यों और छात्रों के आवेदन की रिकॉर्ड संख्या है।स्टफ्ट ने बताया कि अमेरिका वीजा के लिए साक्षात्कार की प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है। स्टफ्ट ने कहा कि उम्मीद है कि इस साल इसमें कमी आएगी। हम वेटिंग टाइम को कम करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को भारत भेज रहे हैं।

‘फॉरेन प्रेस सेंटर’ की तरफ से आयोजित विदेशी पत्रकारों के समूह के साथ बातचीत के दौरान स्टफ्ट ने कहा कि अमेरिका ने 2023 में अब तक एक करोड़ से अधिक वीजा जारी किए हैं जो कि उसके अनुमान से 20 लाख ज्यादा है। और ये उसके विदेशी मिशनों के लिए अब तक की सर्वाधिक वीजा संख्या है। स्टफ्ट ने कहा कि 2024 के लिए वेटिंग पीरियड को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका अब भी बहुत मेहनत कर रहा है।

PTI
SO

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *