केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: विकास की राह में इन तीनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार तेजी लाएगी

Nitin Gadkari on congress,गडकरी का बड़ा बयान, कांग्रेस में शामिल होने से पहले....

Assembly Election Results 2023 : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा विशेष रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ये तीनों राज्यों में बहुत अच्छी सफतला मिली है । और एक प्रकार से मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जो नीतियां अपनाई थी, उसका एक प्रकार से समर्थन देकर हमारा समर्थन किया है। इस एतिहासिक जीत के लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का, हमारे अध्यक्ष नड्डा जी का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं, अभिनंदन करता हूं और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन करता हूं, उनको भी धन्यवाद देता हूं। मेरा विश्वास है विकास की राह में इन तीनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार तेजी लाएगी और तेजी से विकास होगा। जनता ने दूध का दूध और पानी का पानी साफ कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली है और मुझे लगता है कि जनता का ये सपोर्ट देश के आगे के भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Read also-टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा- कांग्रेस तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री नेता नितिन गडकरी ने कहा कि विकास की राह में इन तीनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार तेजी लाएगी।गुजरात के गांधीनगर में गडकरी ने कहा कि चुनाव नतीजे साबित करते हैं कि लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई नीतियों का समर्थन किया है।गडकरी ने कहा, ”मैं पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और इन तीन राज्यों के पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा कि लोगों के जनादेश ने इस तथ्य को उजागर कर दिया है कि उनका समर्थन भारत के भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

( Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *