( प्रदीप कुमार )- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। तीन राज्यों में जहां BJP ने अपने झंडे गाड़ दिए, वहीं कांग्रेस केवल तेलंगाना पर कबिज हो पाई। इसके इतर मिजोरम में ZPM ने बहुमत हासिल किया है। ख़बर है कि कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत के बाद वहां पर अब मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम फाइनल किया है।
पांच राज्यों के चुनावी नतीजे में कांग्रेस को तेलंगाना में जीत हासिल हुई है। तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का नाम कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और 7 दिसंबर को वो सीएम पद की शपथ ले सकते है।रेड्डी के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते है।
Read Also: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या हुआ और क्यों भड़के गृहमंत्री अमित शाह ?
हैदराबाद में सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और सीएम नियुक्त करने का अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। दिल्ली में इसको लेकर बैठक भी हुई है यहां राहुल गांधी ने कहा है कि निर्णय ले लिया गया है। दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत प्रमुख नेता शामिल हुए है।
हालांकि, तेलंगाना के कई नेताओं ने रेवंत रेड्डी का विरोध भी किया है।इन विरोधियों में पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी,पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं। वहीं इस विरोध को दरकिनार कर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

