संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्षी सांसदों का भारी हंगामा,15 विपक्षी सांसद निलंबित

(प्रदीप कुमार)- Opposition MPs Suspended- संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने सरकार से जवाब की मांग करते हुए आज भारी हंगामा किया। हंगामेदार रहे आज के दिन 15 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है।संसद के शीतकालीन सत्र के नौवें दिन संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा हुआ।हंगामे के चलते लोकसभा में पहले कांग्रेस के 5 सासंदों को निलंबित कर दिया गया और बाद में 9 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया।वही राज्यसभा में टीएमसी सांसद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित किया गया।इन सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव रखा तो वहीं राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।वही संसद परिसर में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि कल की घटना को पूरे देश ने देखा।

Read also – मिथुन चक्रवर्ती  ने ‘काबुलीवाला’ को लेकर दिया बड़ा बयान 

हर दिन सुरक्षा, सत्ता और विकास पर बातें की जा रही हैं लेकिन देश के अंदर ही सुरक्षा खोखली है।डेरेक ओ ब्रायन के निलंबित होने पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है लेकिन वेल में जाकर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाना, यह हमारा अधिकार है

वहीं लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा किसंसद में कल जो घटना घटी है,वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी ने उसकी निंदा की है। आपने भी तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच का आदेश दे दिया है। भविष्य में सारे सांसदों को सावधानी बरतने की जरूर है। जिनको भी हम पास देते हैं, वह ऐसे लोगों को पास न दें, जो ऐसी अराजक स्थिति पैदा कर दें। यह सत्ता के साथ ही विपक्ष के सांसदों के लिए भी जरूरी है। पुराने संसद भवन में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सभी को मिलकर इस घटना की निंदा करनी चाहिए। मैं चाहता हूं संसद के अंदर इस मुद्दे पर इस तरह की अराजक स्थिति न पैदा की जाए।

Read also – राजस्थान में CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले वायरल हो गई कैबिनेट मंत्रियों की सूची!

सांसदों के निलंबित होने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल संसद में चौंकाने वाले सुरक्षा उल्लंघन पर सरकार से जवाब मांगने के लिए विपक्षी सांसदों को निलंबित करना एक भयानक,अलोकतांत्रिक कदम है वेणुगोपाल ने आगे कहा कि एक तरफ जवाबदेही की मांग करने पर सांसदों को निलंबित कर दिया गया है,वहीं दूसरी तरफउपद्रवियों के प्रवेश में मदद करने वाले बीजेपी सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई हैयह लोकतंत्र की हत्या है  भाजपा सरकार ने संसद को रबर स्टाम्प बनाकर रख दिया है।लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दिखावा भी नहीं बचा है

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की मांग है कि संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर गृहमंत्री दोनों सदनों में विस्तार से बयान दें और इस पर संसद में पूरी चर्चा होनी चाहिए।जयराम रमेश ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा पर भी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने घुसपैठियों को विजिटर पास मुहैया कराए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *