पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है वाराणसी, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

वाराणसी के लोग शहर में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।पीएम मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे वाराणसी और पूर्वांचल क्षेत्र के विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वाराणसी दौरे के पहले दिन पीएम मोदी शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे एडिशन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी कन्याकुमारी और वाराणसी के बीच चलने वाली काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Read also – मोगा में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़,बंबीहा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

सोमवार को पीएम मोदी सेवापुरी विकास खंड के बड़की ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।पीएम मोदी 166 करोड़ रुपये की लागत से बनी लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोरलेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। वे काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में भी जा सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *