शादी से पहले ही मोना सिंह ने करवाए थे एग्स फ्रीज, बोलीं- लगा नहीं था लाइफ में कभी आदमी की जरूरत होगी

टीवी और बॉलीवुड फिल्मों मे अपना नाम बना चुकीं मौना सिंह को आज भी लोग ‘जस्सी जस्सी कोई नहीं’ से जानते-पहचानते हैं। इस शो को 20 साल हो चुके हैं। मगर आज भी इससे जुड़े लोग दर्शकों को याद हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से आगे अपनी दुनिया बना ली है। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में अलग मुकाम हासिल कर लिया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में खुलासा किया है।

मोना सिंह वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ का हिस्सा रही थईं। इन्होंने ‘काला पानी’ में भी एक पावरफुल कैरेक्टर प्ले किया था। वह जीवन के हर पड़ाव को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह उनके लिए टीवी से फिल्मों में आने का सफर थोड़ा आसान रहा। क्योंकि उन्होंने खुद को एक बद कमरे से निकलकर बाहर जाने के लिए दबाव बनाया।

एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद लाइफ अच्छी है लेकिन हर एक को रोजाना इस पार काम करना होता है। श्याम, उनके पति का नाम है। वह और मोना दोनों ही इस रिश्ते को निभाने के लिए रोजाना मेहनत करते हैं। वह दोनों साथ में चीजें करते हैं। इतना ही नहीं, काम के बारे में एक-दूसरे से सलाह मश्वरा करते हैं।

मोना ने अपने एग्स फ्रीज किए हैं

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 20 के दशक में शादी की थी। वह जैसी थीं, उन्हें वह पूरी लगती थीं। उन्हें कभी अपनी लाइफ में किसी मर्द की जरूर महसूस नहीं हई। लेकिन जब श्याम मिले तो उन्हें प्यार हो गया। वहीं, परिवार के लिए उन्होंने एग्स प्रीज किए थे। हालांकि ये शादी से पहले किया था। उन्होंने नहीं पता था कि उनकी शादी होगी भी या नहीं। लेकिन अब शादीशुदा हैं लेकिन ये मालूम नहीं कि उन्हें बच्चे कब होंगे। जब भी होगा, वह और श्याम दोनों इसके लिए तैयार हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *