Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में फिर हुई मारपीट, एक दूसरे पर यात्रियों ने बरसाए लात-घूंसे- वीडियो वायरल

(अजय पाल)Delhi Metro Fight Video: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो इन दिनों अजब गजब कारणों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कभी अश्लील डांस, तो कभी लड़ाई,यात्रियों की उटपटांग हरकतों के कारण मेट्रो यात्रियों का ध्यान उनकी तरफ चला ही जाता है।फिर इनमें से कोई यात्री वीडियो बना लेता है जो बाद में काफी तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसा ही वायरल वीडियो फिर से सामने आया।जिसके  चलते मेट्रो अचानक से कुछ यात्रियों के लिए अखाड़ा बन गई। मेट्रो में दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर जमकर लात व घूंसे चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ।

Read also-लोकसभा से आज फिर दो सांसद सस्पेंड, लंबी होती जा रही निलंबित सांसदों की लिस्ट

वीडियो वायरल- वीडियो में आप देख सकते है कि बहस के बाद दो यात्री एक दूसरे को घूसा मारते हुए दिखाई दे रहे है।मेट्रो खचाखच यात्रियों से भरी हुई है । दोनों यात्री एक दूसरे पर मुक्का मारने में लगे है। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया।जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है ।इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वहीं, कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया- मेट्रो के वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे है।एक यूजर ने लिखा दिल्ली मेट्रो में ये सब आम बात हो चुकी है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा मजेदार फाइट।’ बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब दिल्ली मेट्रो से इस तरह का वीडियो वायरल हुआ हो.इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में लड़ाई झगड़े के वीडियो वायरल होते रहते है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *