कोरोना रिटर्न्स: देश के कई राज्यों में सामने आए केस, हो जाएं सावधान !

Corona returns- करोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से फैलता नजर आ रहा हैं । आपको बता दे कि गोवा ,केरल ,महाराष्ट्र मे करोना संक्रमण का नए सब वैरिएंट JN.1 काफी तेजी के साथ फैल रहा हैं । तो वही गाजियाबाद जिले मे बुधवार को करोना का एक केस सामने आया है। बता दे कि COVID 19 की गाजियाबाद मे 8 महिने बाद एंट्री हुई थी ।कोरोदेशभर के अलग -अलग राज्यों में कोविड़ संक्रमण की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर अलर्ट किया गया था । एक बार फिर से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन जैसे शब्द लोगों के बीच लौट रहे हैं।

चंडीगढ़ में हुई मास्क की वापसी

कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।राज्य में चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत भी दी गई है। अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. बुखार जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे सिम्टम्स आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाना भी जरूरी करार दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट होना भी अनिवार्य किया गया है।

Read also – कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा की

दिल्ली में भी तैयारी जारी,बुधवार को आए 3 नए केस

देश के कई हिस्सों में Covid ​​​​मामलों में वृद्धि के बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की कोरोना संक्रमण के तहत ​​​तैयारी की समीक्षा कर रही है।
राजस्थान के जैसलमेर में कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं. मेडिकल एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि बढ़ते केसों से डरने की बजाय ऐहतियात बरतें. जरूरी सावधानी बरतें।

हरियाणा में भी होंगे RT-PCR टेस्ट

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट JN-1 का कोई केस सामने नहीं आया है। हम इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के केसों का RT-PCR टेस्ट करेंगे। कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामले में वृद्धि हुई है। देश में अब तक JN-1 वैरिएंट के 21 केस सामने आ चुके हैं. जिनमें 19 अकेले गोवा में मिले हैं। हरियाणा में ऐसा केस अभी तक नहीं आया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *