MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि सरकार हर साल 25 दिसंबर को ‘तबला दिवस’ के रूप में मनाएगी।ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। तबला बजाने के लिए 1500 से अधिक प्रतिभागी एक साथ आए और ये कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। हमने इस दिन को और भी यादगार बनाने का फैसला किया है और सरकार हर साल 25 दिसंबर को ‘तबला दिवस’ के रूप में मनाएगी।”
सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले में 99वें अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1,300 तबला वादकों ने “सबसे बड़े तबला वादक समूह” के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा गया, जिन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस उपलब्धि को मनाने और सभी संगीतकारों को सम्मानित करने के लिए 25 दिसंबर को ‘तबला दिवस’ के रूप में मनाएगी।
Read also-फ्रांसीसी एयरपोर्ट से 276 यात्रियों को लेकर रोमानियाई विमान मुंबई पहुंचा
मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेशः ये जो दिन हमारे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन रहा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में तबला वादकों के द्वारा ताल दरबार में 1500 से ज्यादा तबला वादकों ने एक साथ तबला वादन किया है और हमने कोशिश की है कि इस पूरे आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए आने वाले समय में 25 दिसंबर तबला दिवस के रूप में सरकार मनाएगी।”
(Source PTI)
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

