Sports: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बने

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल के अलावा उप-कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले का कमाल देखने को मिला है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त 19 रन पर नाबाद लौटे। इसी दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

Read also- राजकुमार राव की चर्चित फिल्म मालिक ने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने एक ही सेना टेस्ट सीरीज में एशियाई विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऋषभ पंत ने इस मामले में किसी और नहीं बल्कि अपने ही गुरू महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।पंत अपनी शानदार पारी के साथ इस सीरीज में 361 रन पूरे कर लिए हैं जो एक नया रिकॉर्ड है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2018 में बनाए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 350 रन को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड में 2014 में धोनी के 349 रन को भी पार कर लिया। पंत ने 2021 में इंग्लैंड में भी 349 रन बनाए थे।

Read also- बंगाल फिर हुआ शर्मसार, IIM की छात्रा से संस्थान परिसर में हुआ दुष्कर्म

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बनी हुई थी। पहले दिन कीपिंग करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी और वे मैदान से बाहर चले गए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *