केंद्र ने बिहार में गंगा नदी पर 4.56 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दी

Union Minister Anurag Thakur- केंद्र सरकार ने बुधवार को बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 4.56 किलोमीटर लंबे, छह लेन वाले नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीसीईए के फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 3,064.45 करोड़ रुपये होगी है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पुल यातायात को तेज और आसान बनाएगा। इस पुल के बनने से बिहार और खास तौर पर उत्तर बिहार का विकास होगा।दीघा और सोनपुर (सारण जिले में गंगा नदी का उत्तरी तट) के बीच अभी केवल हल्की गाड़ियों के लिए एक रेल सह सड़क पुल बना हुआ है।

Read also – मोदी सरकार ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा

पुल की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए 5डी-बिल्डिंग सूचना मॉडलिंग (बीआईएम), ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (बीएचएमएस), मासिक ड्रोन मैपिंग जैसी नई तकनीक के इस्तेमाल के साथ ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) मॉडल पर काम किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले से गंगा नदी पर छह लेन केबल पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे 42 महीने में पूरा किया जाएगा और तीन हजार 64 करोड़ रुपये दीघा से सोनपुर तक बनने वाले छह लेन पुल जो गंगा नदी के ऊपर बनेगा इसके निर्माण के लिए मंजूर किया गया है। इसमें बड़ी बात ये है कि इसके नीचे से बड़े जहाज भी पुल के नीचे से आसानी से आ-जा सकेंगे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *