जयपुर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में एनआईए की छापेमारी

NIA Raid- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 3 जनवरी की सुबह राजस्थान और हरियाणा में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। एनआईए ने बुधवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने दोनों राज्यों में 30 से अधिक जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है।

NIA की टीम को शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौर से पूछताछ के बाद मिली अहम जानकारी के बाद हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम को अहम सबूत मिलने की उम्मीद है।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपित दो शूटरों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की ओर से बुधवार सुबह जयपुर और हरियाणा के महेंद्रगढ़, नारनौल में छापेमारी चल रही है।वे आरोपित शूटर रोहित सिंह राठौड़ और नितिन के घरों पर तलाशी ले रहे हैं, जो 10 दिसंबर को चंडीगढ़ में पकड़े गए थे।जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने 28 दिसंबर को राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपित रोहित सिंह राठौड़ के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था।

Read also – बीजेपी सरकार सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है – मंत्री सौरभ भारद्वाज

हरियाणा में एनआईए की रेड
एनआईए की टीम ने सुखदेव सिंह गोगमेड़ी हत्याकांड को लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेड मारी है। बुधवार सुबह से गुढ़ा, दौंगड़ा जाट, पाथेड़ा और खुडाना गांव में एनआईए की छापेमारी चल रही है। इस दौरान आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल, एनआईए की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

राजस्थान में भी एनआईए की छापेमारी
एनआईए टीम ने राजस्थान में भी 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। जयपुर के खातीपुरा स्थित सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड़ के घर भी एनआईए की एक टीम पहुंची और सर्च की कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल, आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई को लेकर एनआईए ने कोई बयान जारी नहीं किया है। इसके साथ ही दोनों शूटर्स के संपर्कों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है। दोनों से लगातार बातचीत करने वाले उनके दोस्त और अन्य लोग भी एनआईए के राडार में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *