Ira Khan Wedding: बॉलीवुड की सबसे अनोखी शादी, दुल्हन कोल्हापुरी चप्पल तो दूल्हा शॉर्ट्स-बनियान में आया नजर

Ira Khan Wedding- बॉलीवुड का हर शादी बेहद ही खास होती है.फैंस इन शादी में भले शरीख न हो सके लेकिन फोटो और वीडियो के जरिए वह इन शादियों से खुद को जोदड लेते हैं. ग्रैड वेडिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग ,बड़े -बड़े डिजाइर्स से लेकर मेंहदी के डिजाइन औऱ चूड़ा तक सुर्खियों मे रहता हैं . सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पहली पत्नी फिल्म निर्माका रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे से शादी कर ली हैं जिसका आयोजन बीते दिन ताज ग्रैंड होटल में किया गया.

बॉलीवुड की शादियों पर हर किसी की नजर रहती है. ये सितारे अपनी या अपने बच्चों की ग्रैंड वेडिंग या डेस्टिनेशन वेडिंग का ऑप्शन चुनते हैं. इनकी शादियों में पानी की तरह पैसा बहाया जाता है और एक से बढ़कर एक नई चीजें देखने को भी मिलती हैं. लेकिन, बॉलीवुड के ही एक सुपर स्टार की बेटी ने बेहद सिंपल शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया. जी हां… आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी बेहद साधारण तरीके से हुई, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है.

Read also – एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विनोद उपाध्याय, एक लाख का था इनाम,यूपी पुलिस की माफिया लिस्ट में भी था शामिल

शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को अलग अंदाज में देखा जा सकता है, जो देखने लायक है दोनों ने हैवी लहंगा और नॉर्मल शादी करने वाले जोड़े का लुक छोड़कर बेहद सिंपल लुक चुना है.आयरा हैवी लहंगा छोड़कर हेरम पैंट और दुपट्टा लिए दिखी. हाथ में आयरा ने ना तो चूड़ी पहनी थी और न ही चूड़ा, उन्होंने एक हाथ में स्पोर्ट्स वॉच पहनी थी. इसके साथ उन्होंने पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी. जबकि, नुपुर जिम के कपड़ों में नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल आगे क्लिप में नुपुर और आयरा शादी के कागजातों पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस सिंपल शादी की काफी चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों के ये रास आ रहा है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लाइमलाइट में आने की तरीका है. सोशल मीडिया पर अब यूजर्स आमिर के दामाद की बनियान और निक्कर वाली वीडियोज और फोटो शेयर कर कह रहे हैं कि ‘शायद शेरवानी में चटनी गिर गई थी…’ वहीं, कुछ आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स से जोड़कर इसे देख रहे हैं.

लोगों ने ये सब देखकर जमकर टांग खिचाई की है। किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा- इसने भाग कर शादी की है तो किसी ने बोरिंग शादी कहकर लिखा कि ये इस साल बिल्कुल भी ट्रेंड नहीं होनेवाला. कुछ लोगों ने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को याद किया है, जिसमें उनका किरदार केवल भागता हुआ नजर आया था. किसी ने लिखा है- मुंबई में ट्रैफिक का हाल देखकर दूल्हे ने सोचा कि दौड़कर पहले पहुंच जाऊंगा.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *