Covid-19 updates- एक बार फिर हावी होने लगा कोरोना, देश मे क्या है हालात जानिए ?

देश में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते मामले ने फिर से डरा दिया हैं. 5जनवरी यानी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की और से देश में 24 घंटे में कोरोना के मरीजों की सख्या 761 और 12 लोगों की मौत हुई हैं । देश मे कोरोना के एक्टिव मामले 4334 हैं वही दुसरे राज्य केरल की बात करें तो 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं .जबकि कर्नाटक की 4 लोगों की मौत हुई .वही महाराष्ट्र में 2 और यूपी मे 1 की मौत हुई है ।
सबसे खतरनाक स्थिति कर्नाटक की है, इस राज्य में कोरोना के 298 नए केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत की भी खबर है. सबसे चिंता की बात ये है कि राज्य में कोरोना की सकारात्मकता दर भी गुरुवार को 3.46 प्रतिशत से बढ़कर 3.82 प्रतिशत हो गई.

Read also – स्पेशल स्टाफ पश्चिम जिला की टीम ने पकड़ा अवैध शराब का बड़ा जखीरा

आपको बता दे कि कर्नाटक में 298 नए मामलों में से 172 अकेले बेंगलुरु से थे. अब यहां कुल 704 एक्टिव केस हैं. कर्नाटक के हसन जिले में 19, मैसूरु में 18 और दक्षिण कन्नड़ में 11 केस मिले हैं. वहीं, चामराजनगर से 8 मामले सामने आए हैं, जबकि बल्लारी और कोप्पाला में 6-3 नए केस मिले हैं. तुमकुरु, विजयनगर और चिक्कमगलुरु में 5-5 एक्टिव केस मिले वही कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी केस बढ़ रहे हैं. यहां गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के 78 केस मिले. अब तक यहां 110 मरीज मिल चुके हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 171 नए केस दर्ज किए गए हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र अलर्ट
कोविड मामलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी के चलते और जेएन.1 सब वेर‍िएंट का पता चलने के बाद से केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने के न‍िर्देश द‍िए हैं. साथ ही कोरोना के प्रसार के मद्देनजर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइन भी जारी की जा रही हैं. साथ ही राज्‍यों और यूटी प्रदेशों को इन सभी गाइडलाइन का सख्‍ती के साथ अनुपालन करने के निर्देश भी द‍िए

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *