‘श्री राम घर आए’ गीत पर कायल हुए PM मोदी, लोक गायिका गीता रबारी ने कहा- मेरे लिए गर्व का क्षण

 folk singer geeta rabari- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले गायिका गीता रबारी के गुजराती लोक गीत ‘श्री राम घर आए’ की सराहना की।पीएम मोदी ने गायिका गीता रबारी के गाने को ट्वीट करते हुए लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भाव-विभोर करने वाला है।

पीएम मोदी के इस कदम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गायिका गीता रबारी ने कहा कि पीएम ने जो गाना ट्वीट किया है, उससे हमारे देश के हर गायक को प्रोत्साहन मिलेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में जश्न हर सनातनी और हर किसी के लिए गर्व का क्षण है। इस गाने में मेरी आवाज है, लेकिन सभी के शब्द सब के दिलों के हैं।

Read also – कांग्रेस ने 539 लोकसभा सीटों के लिए संयोजकों की नियुक्त की

गायिका गीता रबारी ने कहा कि गाना उन्होंने ट्वीट किया इस गाने के जरिए हमारे जितने भी भारत के कलाकार हैं सबको प्रोत्साहन मिलता है और जो अयोध्या में होने वाला उत्सव है 22 जनवरी को जितने भी सनातनी हैं सबके दिलों में बहुत बड़ा गौरव का क्षण है। सब के घरों में बहुत गौरव का क्षण है। जो गाना जो ये शब्द है सबके दिलों के शब्द हैं सिर्फ मेरी आवाज है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *