कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने का किया औपचारिक ऐलान

(प्रदीप कुमार )-अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से आगे बढ़ रही है।इस बीच कांग्रेस ने आज राम मंदिर उद्धघाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा कि पिछले महीने, कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था।

Read also – भारतीय जनसंचार संस्थान के 55वें दीक्षांत समारोह में 700 से अधिक छात्रों को पीजी डिप्लोमा प्रदान किये गये

जयराम रमेश ने बयान में आगे कहा है कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है।

जयराम रमेश ने बयान में कहा कि 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में  मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *