राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना भी बराबर शामिल थी, लेकिन उद्धव ठाकरे को नहीं बुलाया गया-प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना भी समान रूप से शामिल थी लेकिन पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को आमंत्रित नहीं किया गया।

दिल्ली में पीटीआई वीडियो से प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि शिवसेना (उद्धव गुट) के लिए राम मंदिर हमेशा से आस्था का विषय रहा है, राजनैति का विषय नहीं। शिवसेना भी राम मंदिर आंदोलन में समान रूप से शामिल थी, उसके पार्टी प्रमुख को आमंत्रित नहीं किया गया था।

Read also – कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने का किया औपचारिक ऐलान

उन्होंने कहा कि बीजेपी अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन क्यों कर रहे हैं और चार शंकराचार्यों के विचारों की अनदेखी क्यों कर रहे हैं।शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि शिवसेना के लिए हमेशा आस्था का विषय रहा है। हमारी राजनीति का विषय नहीं रहा है। पर आप देखिए जिस तरीके से न्योते गए हैं।

आज शिवसेना जो बिल्कुल भागीदारी थी राम मंदिर आंदोलन में आज उनकी ही पार्टी प्रमुख को निमंत्रण नहीं दिया गया है। दूसरा सवाल देश केचारों शंकराचार्यों ने इस कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है।जिस तरीके से मंदिर का पूरा निर्माण नहीं हुआ है। आप उसका उद्घाटन कर रहे हैं। चार शंकराचार्यों ने अपनी बात आपके सामने रखी है। आप उन सब चीज को दरकिनार करके कर रहे हैं तो कही-न-कही सवाल उठता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *