World Economic Forum 2024- दावोस में सीआईआई इंडिया बिजनेस हब की शुरुआत-

World Economic Forum 2024- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सोमवार को दावोस में सीआईआई इंडिया बिजनेस हब की शुरुआत की। इसका उद्देश्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हितधारकों को इकट्ठा करना है। इसकी थीम ‘विश्वसनीय भारत’ रखी गई है।सीआईआई के अध्यक्ष आर. दिनेश और सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने इंडिया बिजनेस हब को लॉन्च किया।

यह हब 2011 के बाद से दावोस में सीआईआई के सबसे व्यापक अभियान का एक महत्वपूर्ण तत्व है।इसके जरिए भारतीय उद्योग के शीर्ष लोग उद्योगों के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। ये अभियान भारत की हालिया उपलब्धियों की जानकारी देगा। इसमें बताया जाएगा कि कैसे भारत ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पुराने कानूनों को हटाया और बुनियादी ढांचे का विकास किया।

Read also –दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के मद्देनजर यातायात एडवाइजरी जारी किया

आर. दिनेश ने कहा कि एक संपन्न अर्थव्यवस्था के रूप में हमारी बढ़ती ताकत सिर्फ राष्ट्रीय प्रगति नहीं है। ये सहयोगात्मक वैश्विक उन्नति के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। ये दुनिया के लिए एक उज्ज्वल और टिकाऊ भविष्य को आकार देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *