प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना हुए अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, सचिन तेंदुलकर और आयुष्मान खुराना

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से कई सेलिब्रिटीज ने अयोध्या के लिए उड़ान भरी। अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, सचिन तेंदुलकर और आयुष्मान खुराना को सोमवार सुबह मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया।अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन के साथ व्हाइट कुर्ता पजामा, बेज जैकेट, ग्रे शॉल और व्हाइट शूज में देखा गया।

एक्टर जैकी श्रॉफ को जैकेट, रेड दुपट्टे, व्हाइट शूज और शेड्स के साथ कुर्ता पजामा पहने हुए फुल व्हाइट लुक में देखा गया।मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ब्लैक डेनिम जींस और ब्लैक जूते के साथ प्रिंटेड व्हाइट शर्ट पहने देखा गया।

Read also – असम के नगांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई: राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया

एक्टर आयुष्मान खुराना भी बेज कुर्ता-पजामा, प्रिंटेड बेज जैकेट और शॉल के साथ ब्राउन शूज और शेड्स पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।अयोध्या में सोमवार, 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन जगत के कई सितारों को आमंत्रित किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *