असम के नगांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई: राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया

कांग्रेस ने कहा कि उनके सांसद राहुल गांधी को सोमवार को असम के नगांव जिले में श्री श्री शंकर देव सत्र मंदिर जाने से रोक दिया गया।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि वहां दूसरे लोगों को आने की इजाजत दी जा रही है, लेकिन राहुल गांधी को किसी कारणवश रोका गया है।यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद हैं।

कांग्रेस असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सुनियोजित हमले के विरोध में सोमवार शाम को देश भर में प्रदर्शन करेगी।रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के सोनितपुर जिले में असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा पर कथित तौर पर हमला किया गया। वहीं महासचिव जयराम रमेश की कार को निशाना बनाया गया।

Read also – अयोध्या के लिए रवाना हुए सचिन तेंदुलकर, राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे

पार्टी ने बोरा पर हुए हमले में बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों की संलिप्तता को लेकर न्यायिक जांच की मांग की है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी रविवार शाम असम के नगांव जिले में सड़क किनारे भोजनालय में भीड़ ने घेर लिया था।भीड़ ने वायनाड सांसद के खिलाफ नारे लगाए और अन्याय यात्रा जैसे संदेशों वाली तख्तियां भी दिखाईं।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देखिए बोर्दोवा थान में अभी भी लोग जा रहे हैं। सब लोग जा सकते हैं बस राहुल जी को बाधा है क्यों? वो तो शंकरदेव जी के भक्त हैं। वो अपनी भक्ति वहां पर प्रर्दशन करना चाहते हैं, जो आदर्श है सभी सद्भावना का। सबको अनुमति है इनको क्यों तीन बजे का दिया है। अगर आप जाना चाहे तो आप अभी जा सकते हैं। मैं जाना चाहूं तो मैं जा सकता हूं मेरे पर तीन बजे का पाबंदी नहीं है। असम के नागरिकों पर तीन बजे की पाबंदी नहीं है। ये पूरा पाबंदी सिर्फ राहुल जी पर है क्यों? क्या कारण है?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *