लोकसभा चुनाव से पहले टूटा इंडिया गठबंधन! ममता बनर्जी ने किया ये बड़ा ऐलान

(अजय पाल)Lok Sabha Election 2024 : INDIA यानि विपक्षी गठबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर  दिया है।इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि टीएमसी ने कांग्रेस को 2 सीटें पर चुनाव लडने की पेशकश की थी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके सभी प्रस्तावों को ठुकराया गया इसलिए उन्होंने अकेले लड़ने का निर्णय लिया है.

इंडिया ‘ गठजोड़ को तगड़ा झटका- बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व वाले इस गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।ममता बनर्जी के ऐलान के बाद यह माना जा रहा है कि आम चुनाव से पहले ही गठबंधन में दरार पड सकती है ।इंडिया गठबंधन को खड़ा करने  के लिए 28 राजनीतिक दलों ने एक साथ हाथ मिलाया था। इन दलों का दावा था कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वे भाजपा का विजयी रथ रोक लेंगे , लेकिन चुनाव में अभी दो महीने का समय बचा हुआ है । ममता बनर्जी के ऐलान को भी इसी कडी में देखा जा रहा है।

Read also-एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और तेजस्वी प्रकाश बांद्रा में स्पॉट हुई -वीडियो वायरल

ममता बनर्जी ने दिया एकला चलो का नारा  –आगामी लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को उस समय झटका दे दिया।जब जब उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में एकला चलों का नारा दे डाला। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में टीएमसी अपने दम पर ही चुनाव पर लड़ेगी। उनके इस फैसले के बाद से ही मीडिया गठबंधन पर संकट के बादल छा गए है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *