युवाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभरे डॅाक्टर भीमरॅाव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर नमन  

डॅाक्टर भीमरॅाव अंबेडकर  जो भारत संविधान के  निर्माता और देश  के  पहले कानून मंत्री थे, जिन्हें हम बाबा साहब के नाम से पुकारते हैं । आज  उनकी 130 वीं जयंती है जिसे देशभर में खासतौर से दलित समाज बड़ी खुशी से मनाता है । बाबा साहब का जन्म 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था ।

 

 

बाबा साहब का जन्म दलित परिवार में  हुआ था जिसके चलते उन्होंने छोटेपन से भेदभाव का सामना करना पड़ा । स्कूल में वह अपनी दरी लेकर जाया करते थे क्योंकि उन्हें उच्च जातियों के साथ डेक्स पर बैठने की इजाजत नही थी । ऐसी कई स्थितियों का सामना उन्होंने किया । जिसका बाबा साहब पर काफी प्रभाव पड़ा और चलकर उन्होंने यह सब बदलने की ठान कर खूब पढ़ाई की । उन्होंने कोलंबिया विश्वविघालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स में अर्थशास्त्र के डाॅक्टरेट की उपाधियां हासिल  की । विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किए । वह पहले भारतीय थे जिन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की । वह 9 भाषाओं के जानकार ने जिन्हें 32 डिग्रियां हासिल थी ।

 

ALSO READ – Chaitra Navratri 2nd Day: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

 

 

भीमराॅव अंबेडकर महिलाओं, श्रमिकों और किसानों के अधिकारों के समर्थक थे । इन्होंने समाज में  अछूत मानें जाने वाले लोगो के लिए अभियान चलाया और संविधान का निर्माण कर एक बेहतर समाज का निर्माण किया । अंबेडकर मनुवाद को समाप्त करना चाहते थे वो कहते थे कि जो धर्म जन्म से एक को श्रेष्ठ और दूसरे को नीच बनाए रखे, वह धर्म नही, गुलाम बनाए रखने का षडयंत्र है । उनका कहना था मैं ऐसे धर्म  को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाए ।

 

 

 

वह युवा वर्ग से अपील करते थे कि मेरे नाम की जय जयकार करने से अच्छा है कि मेरे बताएं रास्तों पर चलें, शिक्षित बनो और आगे बढ़ो । उन्होंने बताया कि समाज की कुरीतियों से लड़ने का और आगे बढ़ने का  एकमात्र रास्ता शिक्षा है ।

आज भी उनके विचार समाज सभी को प्रभावित करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें नमन किया और ट्वीट कर कहा

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *