फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ पीएम मोदी के रोड शो के लिए सज गया जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।दरअसल, फ्रांसीसी राष्ट्रपति गुरुवार को जयपुर से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

जयपुर में अपने लगभग छह घंटे के प्रवास के दौरान, मैक्रॉन एक रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे। इससे पहले दोनों नेता द्विपक्षीय भारत-फ्रांस संबंधों सहित कई प्रमुख पहलुओं पर लक्जरी होटल ताज रामबाग पैलेस में बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि मैक्रों एक रोड शो में भाग लेने के अलावा अंबर किला, जंतर मंतर, हवा महल का दौरा करेंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का विमान गुरुवार दोपहर ढाई बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरने वाला है और वो रात लगभग पौने नौ बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read also – जितना अलौकिक रूप, उतनी दिव्य सज्जा,16 आभूषणों से रामलला शोभायमान, हीरे-माणिक्य से हुआ मंगल तिलक

रोड शो शाम छह बजे जंतर-मंतर इलाके में शुरू होने वाला है, जबकि मोदी और मैक्रों शाम सवा सात बजे अपनी बातचीत शुरू करने वाले हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों के दौरे के लिए सभी तैयारियां करने के निर्देश जारी किए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस दौरान की जाने वाली सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था में राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा क्षेत्रीय कलाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाये।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *