घाटी में सुचारू और शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।श्रीनगर में विभिन्न जगहों पर, खासकर शहर और दूसरे जिलों से आने वाले रास्तों पर जांच चौकियां बनाई गई हैं।सुरक्षा बल विध्वंसक तत्वों की गतिविधियों को विफल करने के लिए वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं और लोगों की तलाशी ले रहे हैं।हालात पर नज़र रखने के लिए अस्थायी बंकर बनाए गए हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों मॉक ड्रिल में हिस्सा ले रही हैं।घाटी में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मनाया जाएगा।श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में आयोजन स्थलों के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा लगाई गई है।
Read also-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ हवा महल का दौरा किया
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आईईडी राजपुरा इलाके के बड़ीबाग पाहु में सड़क किनारे से बरामद हुआ।अधिकारियों ने बताया कि एक बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और उसने आईईडी को नष्ट कर दिया, जिसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

