दिल्ली के वजीराबाद में आग लगने से पुलिस यार्ड में रखी 450 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं

दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस के ‘मालखाना’ (यार्ड) में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 450 वाहन जलकर खाक हो गए। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

‘मालखाना’ वो जगह है जहां जब्त किए गए वाहन रखे जाते हैं।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह चार बजे लगी और पांच दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन दो घंटे तक चला और सुबह छह बजे आग पर काबू पा लिया गया।

Read also – 10 साल से रिलेशनशिप में थे, शक हुआ तो गर्लफ्रेंड को मार दी गोली, टॉप कंपनी की स्टाफ थी लड़की

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मालखाने में रखे 200 चार पहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *