बजट के दिन बाजार में उथल-पुथल, सेंसेक्स,निफ्टी निचले स्तर पर हुए बंद

Share Market Updates- बजट के दिन गुरुवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स निचले स्तर पर बंद हुए। निवेशकों ने मिले जुले संकेतों के बीच मुनाफा वसूली की।अंतरिम बजट पेश होने से पहले बाजार ने शुरुआती बढत बनाई लेकिन जैसे ही बजट सदन में रखा गया बाजार डगमगाने लगा।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट में घाटे को कम करते हुए अगले वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत खर्चे में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की।2024-25 के अंतरिम बजट में सीतारमण ने व्यक्तिगत और कॉरपोरेट्स के लिए इनकम टैक्स स्लैब के साथ कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया।

Read also – करनाल में मनाई गई अन्तरिक्ष परी कल्पना चावला की 21वीं पुण्यतिथि

सेंसेक्स 106.81 अंक गिरकर 71,645 पर जबकि निफ्टी 28.25 अंक लुढककर 21,697 पर बंद हुआ।30 शेयरों के सेंसेक्स पैक में मारुति, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एसबीआई सबसे ज्यादा बढत के साथ बंद हुए।लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरे।एशियाई बाजार में हांगकांग और सियोल बढ़त जबकि शंघाई और टोक्यो गिरावट के साथ बंद हुए।यूरोपीय बाज़ारों में मिला-जुला रुख़ दिख रहा था।बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,660.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *