हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में आएगी नौकरियों की बहार,HAI ने जताई उम्मीद

पढ़ाई के बाद नौकरी कर भविष्य बनाने का सपना देखने वालो के लिए यहां राहत भरी खबर हैं अब जल्द ही उनकी सपना पूरा होगा. HAI ने सोमवार को कहा कि आतिथ्य तथा पर्यटन क्षेत्र में अगले 5 से 7 साल में 5 करोड़ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का उत्पत्ति होने की उम्मीद हैं.

इंडस्ट्री एवं इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस मिलना जरूरी

HAI के अध्यक्ष पुनीत छठवाल ने छठे HAI होटलियर्स कॉन्क्लेव में कहा कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को इंडस्ट्री एवं इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस मिलने से रहने की व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही इनकम एवं रोजगार भी बढ़ेंगे.और साथ ही CEO ने कहा कि पर्यटन विकास का एक स्तंभ है. यह देश में कुल रोजगार का लगभग 10 फीसदी योगदान दे रहा है.और GDP में भी 8 फीसदी हिस्सदारी है.इस सेक्टर को सिर्फ सही नीतियों की जरूरत हैं.

Read also – दिल्ली मार्च से पहले फतेहगढ़ साहिब में इकट्ठा हुए किसान,कहा- सभी बैरिकेड तोड़ देंगे

2 साल में हायरिंग 271 फीसदी बढ़ी

एचएआई के उपाध्यक्ष के.बी.काचरू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले दो वर्षों में नियुक्तियों में 271 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। काचरू ने कहा कि इस तरह कारोबार बढ़ रहा है। अब हमें न केवल उच्चस्तर पर बल्कि प्रवेश स्तर पर भी पर्यटन के विकास पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस तरह ध्यान देते रहना होगा और यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम सेवाएं देने में सक्षम नहीं होंगे।

वर्ग के लोगों को सेवाएं देनी होंगी.
इससे पहले अमिताभ कांत ने सेक्टर की कंपनियों से अपील की थी कि वो इंडस्ट्री एवं इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस के लिए सरकारों के पास कोशिश करें. टूरिज्म इंडस्ट्री अभी तक राजनेताओं को यह बताने में विफल रहा कि वह बड़े पैमाने पर जॉब्स पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा कि थाईलैंड ने टूरिज्म से करीब 2 करोड़, मलेशिया ने 1.5 करोड़ और भारत ने 78 लाख नौकरियां पैदा की हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *