(अजय पाल): लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से बड़ी खबर सामने आई ।बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया और कहां कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।उन्होंने इसे बड़े शर्म की बात बताया. साथ ही कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया – कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया हमें कल जानकारी मिली कि बैक हमारे ओर से जारी किए जा रहे चेक को अमान्य कर रहे है।आगे की जांच करने पर हमें पता चला यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए है।वहीं, अजय माकन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग ने ‘मामूली आधार’ पर कांग्रेस के 4 मुख्य बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।
Read also-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद में किया जनसभा को संबोधित, BJP पर साधा निशाना
210 करोड़ रुपये की मांगी रिकवरी- अजय माकन आगे बोलते है। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खाते में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है।चुनाव से ठीक दो हफ्ते पहले विपक्ष के सभी खाते फ्रीज कर दिए जाते है , तो यह लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर है ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

