Read also-हमें शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट करने के लिए नाका खोलकर दिल्ली जाने की इजाजत दे सरकार – किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड: मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी यहां आज दर्शन करने के लिए आए हैं। ये हम सभी के लिए बहुत सौभाग्य की बात है और मेरे लिए भावुक करने वाले क्षण भी हैं कि आज भगवान रामलला 500 वर्षों के बाद फिर से अपने जन्मस्थान पर विराजित हो रहे हैं। हर एक सनातनी की, भगवान राम की कृपा से उनकी जीत हुई है।हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में। ये काल खंड फिर से, राम युग यहां प्रारंभ हुआ
है।”हमने यहां पर उत्तर प्रदेश की सरकार से, माननीय योगी जी से इस पर अनुरोध किया है कि हमको जमीन जल्दी दे देंगे तो हम लोग यहां पर एक उत्तराखंड के लोग, चूंकि उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है, तो लोग आएंगे, जल्दी हमको जमीन मिल जाएगी तो यहां पर एक सदन बन जाएगा, जिससे आने-जाने वाले लोगों का और एक परस्पर संबंध बना रहेगा।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

