भारतीय लाइसेंस से अमेरिका में कर सकते हैं ड्राइविंग,जानिए कैसे ?

ड्राइविंग करना का मजा अलग ही होता हैं अलग-अलग शहरों में ड्राइव करने का भी अलग मजा है. लेकिन उससे ज्यादा अलग और मजेदार अनुभव दूसरे देशो में ड्राइविंग करने में आता हैं.लेकिन विदेश में वाहन चलाने के लिए अलग ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती.लेकिन क्या आपको बता है कि अमेरिका में भारत के ड्राइविंग लाइसेंस से भी कार या बाइक चला सकते हैं. अमेरिका में ही नही बल्कि अन्य देशों में भी इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस से आप ड्राइविंग कर सकते है.आइये जानते है इस आर्टिकल में कैसे कर सकते हैं विदेशों में ड्राइविंग.

आपको बता दे कि अमेरिका में भारतीय लाइसेंस एक साल तक के लिए वैलिड होगा. लेकिन ये सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में हो. इसके साथ ही अमेरिका में प्रवेश के लिए प्रूफ के तौर पर I-94 फॉर्म का होना भी जरूरी है. यह फॉर्म अमेरिका में ड्राइविंग के नियमों के अधीन है और इस फॉर्म के होने से आप बिना किसी रूकावट के अमेरिका की सड़कों पर कार चला पाएंगे

अमेरिका के निवासी कैसे बनवा सकते हैं लाइसेंस
जिस राज्य में आपका घर होगा. आप वहां के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से लाइसेंस बनवा सकते हैं.लाइसेंस बनवाने के लिए एड्रेस प्रूफ की आवश्कता होती है.

कैसे मिलता है लाइसेंस
अगर आप 18 साल से कम हैं तो पहले आपको लर्निंग लाइसेंस मिलता है. लर्निंग लाइसेंस की वैधता 6 महीने से 1 साल तक की होती हैं. हालांकि, चाहे लर्निंग लाइसेंस हो या परमानेंट लाइसेंस, दोनों के लिए एक लिखित परीक्षा पास करनी होती है. लाइसेंस के लिए आपके पास एड्रेस और आईडी प्रूफ होना जरूरी है.

Read also- लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने मुंबई पहुंचे

अगर उम्र 18 साल से कम है तो माता-पिता या स्कूल से एफिडेविट ला सकते हैं. लिखित परीक्षा पास करने के बाद आंखों का टेस्ट भी होता है. अगर आंख कमजोर हैं तो लाइसेंस नहीं मिलता है. चश्मा या लेंस लगवाना जरूरी होता है.

इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की वैलेडिटी एक साल की होती है. आपको बता दे कि इसे बनवाने में 2 से 7 कार्यदिवस लग सकते है.लेकिन ये कुछ देशों में मान्य होता हैं. ये लाइसेंस अंग्रेजी,, अरैबिक, फ्रेंच, चाइनीज, इटैलियन, जर्मन, पोर्तुगीज, स्पैनिश भाषा में बनाया जाता हैं.इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस 150 देश में मान्य होता हैं इस लाइसेंस की वैलेडिटी खत्म होने पर इसे दुबारा से रिन्यू करा सकते हैं. लेकिन आपको फिर से अप्लाई करना पड़ेगा.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *