भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई के गिरगांव में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का किया अनावरण

JP Nadda Mumbai Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को शहर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के पास 17 ‘मुंबई के नायकों’ की प्रतिमाओं का अनावरण किया।मुंबई के विकास और विरासत में योगदान देने वाले 17 शख्सियतों की प्रतिमा किलाचंद गार्डन में लगाई गई है। इनमें दादा साहेब फाल्के, होमी भाभा, जे. आर. डी टाटा, बाला साहेब ठाकरे, धीरूभाई अंबानी और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पहुंचे नड्डा ने मुंबई के नायकों को याद करने का प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का शुक्रिया अदा किया।

जे. पी. नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी: ये जो उद्यान है जिसका लोकार्पण करने का सौभाग्य मुझे मिला। ये कुल मिलाकर के एक विचार को भी पैदा करता है जिन लोगों ने मुंबई को एक नाम दिया, एक सम्मान दिया, जिन लोगों ने मुंबई को भारत का आर्थिक कैपिटल स्थापित करने में योगदान दिया और इसके साथ-साथ भारत ने एक अपना स्थान भी बनाया। ऐसे हमारी महान आत्माओं को एक जगह पर याद करने का इस उद्यान ने जो लक्ष्य बनाया है उसके लिए मैं मंगल प्रभात लोढ़ा जी को बार-बार धन्यवाद देता हूं।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *