असम जोरहाट में बड़ा हादसा-भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवानो की दर्दनाक मौत

Assam

Assam: असम जोरहाट के एयर बेस में हुए एक बड़े विमान हादसे में पांच जवान शहीद हो गए हैं।भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,इस दौरान विमान में आग भी लग गई। रक्षा मंत्रालय और वायुसेना ने हादसे की जानकारी दी है।Assam

जानकारी के मुताबिक यह दुःखद घटना आज सुबह करीब 10 बजे जोरहाट एयरबेस पर हुई। AN-32 विमान लैंडिंग के समय क्रैश हो गया और तुरंत आग की लपटों में घिर गया। विमान 43 स्क्वाड्रन ‘आइबेक्स’ का था।Assam

Read Also- Crime News: चंडीगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, केमिस्ट कर्मचारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

इस दुःखद हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह,फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार,सार्जेंट जितेंद्र शर्मा,अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शहीद हो गए।वायुसेना ने कहा है कि इन पांचों वीरों ने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान दिया है। वही इस हादसे में एक सह-पायलट घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। Assam:

Read Also- International: यूरोपीय संघ ने अगले हफ्ते यूक्रेन के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने पर जताई सहमति

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीदों की बहादुरी की सराहना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।AN-32 विमान भारतीय वायुसेना का विश्वसनीय ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जो सामान और सैनिकों को पहाड़ी इलाकों में ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह हादसा देश के लिए बड़ा सदमा है। Assam:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *