Politics News: महिलाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बीजेपी महिलाओं के मुद्दों पर ध्यान दे रही है। इसकी मैं वास्तव में सराहना करती हूं। बीजेपी आरक्षण विधेयक लाने के अलावा चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं को प्रोत्साहित करती है। इसलिए मैं पूरी लगन और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करूंगी।
आप गठबंधन के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका
जहां एक ओर आप के साथ कांग्रेस की गठबंधन की चर्चा चल रही है तो वहीं इसी बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि तमिलनाडु की वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुकी एस विजयाधरानी अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं।
Read Also: Politics: आप और कांग्रेस में लोकसभा चुनाव को लेकर डील फाइनल, जाने कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
कब और किसकी मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं विजयधारानी
तमिलनाडु की कांग्रेस विधायक विजयाधरानी शनिवार यानी की आज 24 फरवरी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। विजयाधरानी केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं हैं। इससे पहले तमिलनाडु की कांग्रेस विधायक विजयधारानी को 2021 में विलावनकोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया था।
भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक ने कही थी ये बात
भारतीय जनता पार्टी में शामिल से पहले मीडिया ने बातचीत के दौरान एस विजयाधरानी से प्रश्न भी पूछा था किया क्या वो कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली हैं ? इस सवाल का जनाब उन्होंने कुछ ज्यादा स्पष्ट रुप से नहीं दिया था। उन्होंने बस इतना ही कहा था कि मैं इस प्रश्न से हैरान हूं, इस वजह से मैं इसके जवाब में ना ही स्पष्ट रुप से हां कह सकती हूं ना ही इंकार कर सकती हूं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

