Shahjahan Sheikh Arrested: टीएमसी नेता शाहजहां शेख को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा- सुरेंद्र राजपूत

Shahjahan Sheikh Arrested

Shahjahan Sheikh Arrested: कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि संदेशखाली मामले में गिरफ्तार किए गए टीएमसी नेता शाहजहां शेख को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि उस अपराधी (शाहजहां शेख) को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसे फास्ट-ट्रैक कोर्ट से सजा मिले।उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि वो हर मुद्दे का राष्ट्रीयकरण करती रहती है। बीजेपी महिलाओं से जुड़़े अपराधों को राजनैतिक चश्मे से देखती है।पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कथित यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के आरोपी शाहजहां शेख को 55 दिनों तक फरार रहने के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी  पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के  इलाके में मिनाखान के घर से हुई।

 Read also-Delhi News: दिल्ली – पूर्वी जिले की कल्याणपुरी स्टाफ ने ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया, एक ट्रक बरामद 

 कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बोल दी बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी हर मुद्दे का राष्ट्रीयकरण करती है।उस अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में उसको सजा का ऐलान होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को भी किसी सजा का ऐलान जनता के द्वारा होना चाहिए कि वो महिलाओं से संबंधित अपराधों को भी  राजनीतिक चश्मे से देखती है।
कलकत्ता हाई कोर्ट शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कही ये बात
कलकत्ता हाई कोर्ट ने साफ किया था कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है।और सोमवार को पुलिस को शेख को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने बताया कि उसे उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा इलाके से गिरफ्तार किया गया और बशीरहाट अदालत ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि आरोपित शाहजहां इस समय अदालत की हवालात में है और उसे दोपहर 2 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *