गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बोला जोरदार हमला, बोले- राहुल मानसिक दिवालियापन का शिकार…

UP:

UP: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर “मानसिक दिवालियापन” का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में वापसी न हो पाने पर गांधी “देश को जलाना” चाहते हैं। UP: 

Read Also- Kerala: गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की, बोले- चुनाव आयोग पर नहीं भरोसा

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के समापन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि गांधी मतादात सूची को लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। UP: 

सिंह ने दावा किया, “गांधी मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। अगर उन्हें अगले 10 सालों तक सत्ता नहीं मिलती और निश्चित रूप से नहीं मिलेगी – तो वे देश छोड़कर भाग जाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया, “मैं ये पूरे भरोसे के साथ कह रहा हूं। क्योंकि उन्हें पता है कि इन 10 सालों के बाद उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी, इसलिए वे देश को जलाना चाहते हैं।UP: 

Read Also- Delhi: इंदिरा भवन में CWC की महत्वपूर्ण बैठक, राहुल गांधी, सोनिया समेत तमाम कांग्रेस नेता हुए शामिल

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए सिंह ने पूछा, “क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि एसआईआर प्रकाशित होने के बाद, जिन लोगों के नाम छूट गए थे या हटा दिए गए थे, उन्हें अपनी जानकारी जमा करने का मौका मिलता है?”

उन्होंने गांधी पर फोटो सेशन करने और आदत के अनुसार चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय की “बदनामी” करने का आरोप भी लगाया। सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता “अर्बन नक्सल” की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन दावा किया कि भारत के युवा देश की रक्षा करने के लिए पक्के इरादे वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *