Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के ‘रामेश्वरम कैफे’ में हुआ विस्फोट, 5 लोग घायल

Rameshwaram Cafe Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में फेमस ‘रामेश्वरम कैफे’ में विस्फोट की खबर सामने आई है और इस विस्फोट में 5 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Rameshwaram Cafe में सिलेंडर फटने से हुआ विस्फोट

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट की खबर सामने आई, जिसमें 5 लोग के घायल हो गए। अब पता चला है कि रामेश्वरम कैफे में ये विस्फोट एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण हुआ है। विस्फोट की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई और आग पर कंट्रोल किया।

Read Also: PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

इस हादसे के गवाह स्थानीय निवासी सबरीश कुंडली ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 1 बजे हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी और हम मौके पर पहुंचे। हमने देखा कि इलाके के चारों ओर काला धुआं ही धुआं था और 5-6 लोग घायल भी हो गए थे जिनको स्थानीय निवासी उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। इस पूरी घटना के लिए होटल मैनेजमेंट जिम्मेदार है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *