Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा-पी. के. पोल

lok-sabha-elections-2024-voting-for-lok-sabha-elections-will-be-free-and-fair-p-of-pole-loksabha-news-in-hindi-jammu-kashmir

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) पर चर्चा करते हुए जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. के. पोल ने शनिवार 2 मार्च मीडिया से कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) कराए जाएंगे। पोल ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

10 से 12 दिनों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी-पोल

बता दें, पोल ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 10-12 दिनों में जारी कर दी जाएगी। चुनाव निश्चित तौर पर एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन हमारे अधिकारी अनुभवी हैं। हमारा प्रयास शांतिपूर्ण, पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है और मतदान प्रतिशत में पिछले चुनाव की तुलना में सुधार करना है। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर सीईओ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सुरक्षा माहौल बेहतर हुआ है लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। पोल ने लोगों से अपील की कि जब चुनाव हों तो वे बड़ी संख्या में मतदान करने आएं।

Read Also: Gujrat: जामनगर में अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी का आज तीसरा दिन, ‘टस्कर ट्रैल्स’ होगी थीम

सिक्योरिटी माहौल में हुआ है सुधार-पी. के. पोल

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. के. पोल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से सिक्योरिटी माहौल सुधरा हुआ है लेकिन स्टिल जो हैं चैलेंजस को रखते हुए हमने फोर्स की हमने रिक्वायरमेंट दी है। जो भी लोकल फोर्स है और बाहर से जो आएगा। उसको माननीय कमीशन के नियमों के हिसाब से तैनाती की जाएगी। चाहे पुलिस स्टेशन पर है। एरिया डोमिनेशन्स पर है या बाकी चीजों पर है। बिल्कुल फ्री फेयर औऱ ट्रांसपेरेंट तरीके से पीसफुली इलेक्शन कराएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *