Loksabha Election: बीजेपी पुराने उम्मीदवारों को हटाकर जनता पर नए कैंडिडेट थोप रही है – मंत्री सौरभ भारद्वाज

Loksabha Election: बीजेपी (BJP)ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।दिल्ली के मंत्री और एएपी नेता ( AAP Leader) सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने पुराने चेहरों को हटाकर नए उम्मीदवारों को जनता पर थोपने का काम किया। सौरभ भारद्वाज आगे बोलते है कि बीजेपी(BJP) सांसदों ने कभी भी जनता के लिए काम नहीं किया।

सौरभ भारद्वाज ने BJP को लेकर कही ये..

जब भी जनता को केंद्र सरकार से किसी मदद की जरूरत हुई, चाहे वो डिमोलिशन हो, दुकानों की सीलिंग या कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दे हों, बीजेपी सांसद वहां नहीं पहुचें।सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पांच साल तक बीजेपी (BJP) ने जबरदस्ती सांसदों को जनता पर थोपा। अब आप उन्हें हटा रहे हैं क्योंकि वे निकम्मे निकले और अब नए लोगों को आप जनता पर थोप रहे हैं।

Read also-Lok Sabha Election: पटना में आज आरजेडी की जन विश्वास महारैली, भारी भीड़ जुटने का दावा..

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *